लाल लाल चोला चमकने वाला,
जिसे पहन के,
प्यारा लागे बजरंग बाला,
जो राम नाम गुण गाएं,
सियाराम के मन को भाए,
खोल देते सभी की,
किस्मत का ताला।।
रंग सिंदूरी रूप सजाया है,
हृदय राम सिया को बिठाया है,
चीर के सीना,
सियाराम दिखाने वाला,
जिसे पहन के,
प्यारा लागे बजरंग बाला।।
कांधे मुंज जनेऊ साजे है,
प्रभु राम काज में आगे है,
सियाराम के सारे,
काम बनाने वाला,
जिसे पहन के,
प्यारा लागे बजरंग बाला।।
चारों युग प्रताप तुम्हारा है,
हर संकट को पल में टाला है,
रोहित हरियाणवी को,
बाबा तूने पाला,
जिसे पहन के,
प्यारा लागे बजरंग बाला।।
लाल लाल चोला चमकने वाला,
जिसे पहन के,
प्यारा लागे बजरंग बाला,
जो राम नाम गुण गाएं,
सियाराम के मन को भाए,
खोल देते सभी की,
किस्मत का ताला।।
